
(स्वपना माधवानी) : ग्राम मुड़पार में आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब ‘किशान भवन’ जिसे ‘कर्मा भवन’ के नाम से जाना जाएगा, का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक, संगीता सिन्हा ने अपने उद्बोधन में किसानों और ग्रामीणों की भूमिका को सराहा और कहा कि यह भवन न केवल किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन होगा, बल्कि इसे सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों का भी केंद्र बनाया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भोलाराम देशमुख , पूर्व अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी बालोद द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में ग्राम मुड़पार के विकास और इस भवन के निर्माण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की।
विशेष अतिथि तामेश्वर साहू, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुरूर ने इस भवन को ग्रामीणों की एकता और सामुदायिक विकास का प्रतीक बताया। उन्होंने कांग्रेस सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।
केदार देवांगन, सभापति जिला पंचायत बालोद, ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस भवन का उपयोग न केवल किसानों के हित में होगा, बल्कि ग्रामीणों की हर आवश्यक गतिविधि के लिए इसे उपयोगी बनाया जाएगा।

बसंत साहू, पूर्व उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी बालोद, ने किसानों के उत्थान और उनके लिए सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य मीना साहू और सरपंच नंदनी ठाकुर ने ग्रामीणों की ओर से आभार प्रकट किया और इस भवन के सामुदायिक उपयोग की संभावनाओं पर जोर दिया।
अन्य गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों का योगदान:

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें दुर्गुराम सिन्हा, टोमन साहू, विवेकानंद साहू, खिलेश्वर केहरी, लालखांन, धनुष राम साहू, धिरपाल साहू, विजय साहू, डोमेंद्र साहू, पुनारद साहू, महेंद्र गंगराले, गिरधारी निषाद, तुलसी राम साहू, बालाराम साहू और गैंदराम ठाकुर शामिल थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई और ग्रामीणों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165672
Total views : 8191667