बालाघाट। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश में भी नक्सलियों के सरेंडर की खबरे आना शुरू हो गई हैं, अनुमान लगाया जा रहा हैं कि, अब मध्यप्रदेश में भी नक्सल की घटनाये कम होंगी, वहीं अभी भी कुछ नक्सली हैं जो की हार मानने को तैयार नहीं है। वहीं आज मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, बता दें कि, यहां बैहर थाना क्षेत्र के कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्रा के अंतर्गत परसाटोला चिचरंगपुर के जंगल से जवानों ने 14 लाख की हार्डकोर इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार हुई हैं, वहीं उसके पास से एक पिस्टल और मैगजीन, एक कुल्हाडी व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
केबी डिवीजन की हार्डकोर नक्सली
बता दें कि, हाकफोर्स स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की सर्चिंग के दौरान टीम को 14 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली साजंती पति गणेश (32) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। साजंती केबी डिवीजन की हार्डकोर नक्सली है, जिस पर मध्यप्रदेश में कुल छह गंभीर अपराध दर्ज हैं। उसके पास से पिस्टलमय मैगजीन, एक कुल्हाड़ी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, साजंती कान्हा भोरमदेव डिवीजन के खटिया मोर्चा एरिया कमेटी की सदस्य है। जो कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले अंतर्गत ग्राम नैनगुड़ा की रहने वाली है। साजंती वर्ष 2011 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी, और 2016 में एमएमसी जोन में केबी डिवीजन अंतर्गत खटिया मोर्चा दलम की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8202204
Total views : 8240595