सेजेस सरगांव में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली- स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय सरगांव में आज दिनांक 30 अगस्त शुक्रवार को निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमीं में अध्ययनरत 24 बालिकाओं को शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया। हिंदी मीडियम के 3 व अंग्रेजी माध्यम के 21 बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिला।


स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में सुगम शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ समय समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन व सफलतापूर्वक संपादन किया जाता है। इसी तारतम्य में आज सायकल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।

उक्त अवसर पर   शाला विकास व प्रबंधन समिति (SMDC) के अध्यक्ष  राम जुड़ावन साहू ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे से  अध्ययन कर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव कैलाश सिंह ठाकुर ने निःशुल्क सायकल योजना के महत्व व शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न सुविधाओं ,योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया । 
नगर पंचायत सरगांव के युवा अध्यक्ष परमानन्द साहू ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सायकल चलाते वक्त यातायात नियमों के पालन करने की बात कही गयी। उन्होंने बालिकाओं को वर्तमान परिवेश पर शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।


उक्त अवसर पर रणजीत सिंह हूरा,रामकुमार कौशिक, पंकज वर्मा, पोषण यादव, दिनेश जायसवाल, उदित साहू, मनीष साहू, कोमल कौशिक, सुरेश कौशिक, गोकुल देवांगन, विद्यालय की प्राचार्य स्नेहलता चंद्रा के साथ ही SMDC  के सदस्य, विद्यालय स्टॉफ, व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

वहीं नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल  हिंछापुरी में भी कक्षा नवमीं में अध्ययनरत पात्र 13 बालिकाओं को शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर गिरी गोस्वामी,  सरपंच  रानी मेहर , पंच धीरज गिरी गोस्वामी एवं संजय गिरी गोस्वामी के करकमलों से किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रियंका मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।अध्यक्ष ईश्वर गिरी गोस्वामी ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अच्छे से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर शिक्षक,पालक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *