जांच टीम ने की छापेमारी, कई अस्पताल और स्कूल निर्धारित समय से पहले मिले बंद..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र : बिलासपुर: कलेक्टर अवनिश शरण के आदेश पर शनिवार को प्रशासनिक टीम ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की टीम ने जब इन इलाकों का औचक निरीक्षण किया, तो कई जगहों पर अस्पताल और स्कूल समय से पहले ही बंद मिले, जबकि कुछ स्थानों पर कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की टीम ने विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अस्पताल और स्कूल बंद मिले। कई जगहों पर डॉक्टर, शिक्षक और अन्य कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब थे। कई अस्पतालों और स्कूलों में ताला लगा हुआ पाया गया, जबकि कुछ खुले होने के बावजूद वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं थे।

निरीक्षण में मिली खामियों की जानकारी
एसडीएम और उनकी टीम ने निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों की जानकारी कलेक्टर अवनिश शरण को दी। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों में पाई गई अनियमितताओं को देखकर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को रिपोर्ट तैयार कर अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

किन-किन अधिकारियों ने कहां किया निरीक्षण?
एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी ने सेंदरी और सेमरताल के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां दोनों केंद्र बंद पाए गए और परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। तहसीलदार अतुल वैष्णव ने लोफंदी उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां भी ताला लटका पाया। इसी तरह, एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा और तहसीलदार ने पोड़ी और चपोरा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। चपोरा में डिलीवरी टेबल की कमी पाई गई, जबकि कई अन्य केंद्रों में भी कई अनियमितताएं मिलीं। बिल्हा और मस्तूरी क्षेत्र में भी कई स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले और कुछ जगहों पर कर्मचारी अनुपस्थित थे।

स्कूलों में भी मिलीं खामियां
एसडीएम और उनकी टीम ने ग्रामीण स्कूलों का भी निरीक्षण किया। महमंद स्कूल में खाना पकाने के लिए सिलिंडर की कमी पाई गई और परिसर में जलभराव की समस्या भी मिली। कडार में एक शिक्षिका स्कूल आने के आधे घंटे बाद ही गायब हो गई, जिसके कारण उनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए। सिलपहरी और मंगला के स्कूलों में समय से पहले छुट्टी कर दी गई, जबकि कन्या शाला सरकंडा में मध्यान्ह भोजन कक्ष के पास गुपचुप के ठेले लगाने की अनुमति स्कूल प्रबंधन द्वारा दी गई पाई गई।

बंद पाए गए अस्पताल
सेंदरी उप स्वास्थ्य केंद्र
सेमरताल उप स्वास्थ्य केंद्र
लोफंदी उप स्वास्थ्य केंद्र
रिसदा उप स्वास्थ्य केंद्र
पौंसरा आरोग्य केंद्र
स्कूलों में पाई गई अनियमितताएं
महमंद स्कूल में सिलिंडर की कमी
कडार स्कूल की शिक्षिका अनुपस्थित
सिलपहरी और मंगला स्कूल में समय से पहले छुट्टी
प्रशासन का बयान
एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा की गई जांच में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीईओ और सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं। सरकारी संस्थानों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन में कटौती और अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *