प्रजा का हाल जानने निकले बाबा  हिमालेश्वर,जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया  स्वागत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(मुकेश शर्मा) : श्रावण मास के पांचवे सोमवार पर  हिमालेश्वर बाबा अपनी प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए ग्राम के भ्रमण पर निकले इस दौरान ग्राम की गलियां बोल बम के जयकारों से गूंज उठी ।

शाही सवारी की शुरुआत बाबा का रुद्राभिषेक और विशेष पूजन अर्चन करने के बाद हिमालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से दोपहर 3:00 बजे बाबा को पलकी में विराजित कर सवारी प्रारंभ हुई जो 4 किलोमीटर का मार्ग तय करके ग्राम में पहुची जहाँ पर जगह-जगह पर मंच बनाकर पुष्पवर्षा कर बाबा का ग्राम में स्वागत किया गया।

हर कोई हर कोई भक्त बाबा की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दे रहा था। भक्तों ने बाबा के दर्शन करके सुख समृद्धि की कामना की शाही सवारी ग्राम के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंची जहां पर महाकाल मित्र मंडल के द्वारा महा आरती उतार करके प्रसादी वितरण की गई।

बाबा की सवारी में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के साथ किसान संघ उपाध्यक्ष सूरज सिंह दांगी सरपंच रंगलाल दांगी सम्मिलित हुए।

अखाडो ने दिखाएं करतब

बाबा की सवारी के लिए ग्राम के प्रमुख मार्गो को ध्वजा पताका से सजाया गया था जगह-जगह स्टाल लगाकर जलपान के साथ खिचड़ी वितरित की गई वहीं पर शाही सवारी में भूत प्रेत का वेश धारण कर नृत्य करते हुए ग्रामीण दिखाई दिए तो महिलाएं भी शिवजी की आई है।

बारात चलो सखी देखन चले जैसे भजनों पर नृत्य करती हुई दिखाई दी। साथ ही अखाड़े के द्वारा भी करतब  दिखाए गए।  ट्रैक्टरों में आकर्षक राम दरबार की झांकियां सजाई गई थी

सुरक्षा की रही चाक चौबंद व्यवस्था

जहां सवारी को ले करके प्रशासन मुसतैदी के साथ में  तैनात रहा। थाना प्रभारी अवंतीपुर बडोदिया घनश्याम बैरागी चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल के नेतृत्व में अलग-अलग जगह पॉइंट बना करके जवानों की तैनाती कर दी गई थी।

देवली रोड से लगाकर मेंन मार्केट शक्ति चौक बस स्टैंड राम मंदिर चौक आदि जगहों पर पॉइंट बनाकर जवानों को तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार आम नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *