इस दिन तक आ सकता है इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए  आवेदन के बाद अब उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार है। आपको बता दें कि 15 जुलाई से 5 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन किए गए थे।

मेरिट सूची इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की वेबसाइट यानी indiapostgdsonline.gov.in और indiapostgdsonline.cept.gov.in पर अपलोड होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए कोई एग्जाम नहीं हुआ था, सिर्फ आवेदन किए गए थे।

अब आवेदन के बाद 10वीं के मार्क्स को देखकर मेरिट लिस्ट बनेंगी और उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। एक बार मेरिट लिस्ट आ जाएगी, उसके बाद उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन होगा, जिसमें उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे। मेरिट लिस्ट कब जारी की जाएगी, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक यह मेरिट लिस्ट जल्द ही कभी भी जारी हो सकती है। ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), बीपीएम और एबीपीएम के 44228 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अनुलग्नक-IX में दिए गए प्रारूप में एक अंडरटेंकिंग जमा करना होगा।

मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए उम्मीदवारों की दसवीं की मार्क्सशीट देखी जाएगी। आपके 10वीं के मार्क्स के आधार पर इंडिया पोस्ट मेरिट लिस्ट जारी करेगी। आपको बता दें कि कई राज्यों में भर्ती होगी इसमं जिनमें राजस्थान में 2,718, बिहार में 2,558, उत्तर प्रदेश में 4,588, छत्तीसगढ़ में 1,338 और मध्य प्रदेश में 4,011 पद शामिल हैं।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट (www.indiapost.gov.in) या जीडीएस भर्ती पोर्टल (www.appost.in/gdsonline/) पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा, इंडिया पोस्ट जीडीएस कट ऑफ 2023 लिंक पर क्लिक करें।

उस राज्य और कैटेगीर का चयन करें जिसके लिए आप कट-ऑफ देखना चाहते हैं।

रिजल्ट देखें और इसका स्क्रिनशॉट रख लें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *