विश्व आदिवासी दिवस का भव्य आयोजन आज बिलासपुर में ऐतिहासिक शांतिमय हर्षोल्लास के साथ संपन्न..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर :  जिला बिलासपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर द्वारा आज रैली – संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया जिसमे समस्त जिला, संभाग एवं समूचे ब्लॉक से लगभग 8 से 10 हजार की संख्या में मातृ शक्ति, पितृ शक्ति युवागण समाजिकजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

समस्त समाज जन कार्यक्रम में आज आदिवासी पारम्परिक वेशभूषा में नजर आये कार्यक्रम के दौरान समाजिक बच्चों द्वारा डीजे ताशा धुमाल की धुन पर आदिवासी – नृत्य करते हुये जरहाभाठा छात्रावास से प्रारम्भ होकर मगरपारा, अग्रेसन चौक, अम्बेडकर चौक, नेहरूनगर चौक, देवकीनंदन चौक से लखीराम आडोटेरियम सभागृह में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में संपन्न हुआ ।


इस आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया  उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राम दयाल उइके सहित जिला बिलासपुर समाजिक संगठन के प्रमुख पदाधिकारीगण के साथ जिला बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित प्रमुख जन उपस्थित रहे ।

जिनका आयोजकगणों ने पीला चावल से तिलक , पीला साफा पहनाकर, पुष्प गुच्छ प्रदाय प्रतीक चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया गया यह आयोजन प्रांताध्यक्ष (युवा प्रभाग ) सुभाष सिंह परते  के मार्गदर्शन नेतृत्व में सफल हुआ जिसमे आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिये जिला संरक्षक प्रमुख – गणेश प्रधान , युवराज प्रधान , रामचंद्र ध्रुव, देव मार्को, भरत मार्को, रघुराज मरकाम,रिखी लाल नेताम, भोला देव ध्रुव, प्रेम सागर मरकाम, – शिव नारायण चेचाम , लखन लाल पैकरा, सूरज मरकाम , आयुष सिंह राज, मनोज मरावी , राजेश नेताम , अमृत मरावी, चरण सिंह राज , भगीरथी ध्रुव, अविनाश ध्रुव, अनिल ध्रुव , अनिल मरावी ,राजेंद्र पोर्ते , बबलू ध्रुव, अंकित नेताम , विनोद ध्रुव की पूरी संगठन टीम का विशेष प्रमुख सहयोग रहा साथ ही ब्लॉक प्रमुख मनोहर सिंह राज , भूपेंद्र मरकाम, महासिंह नेताम, विजय ध्रुव, बलराम पोर्ते, माखन लाल नेताम के प्रमुख योगदान से आज का कार्यक्रम ऐतिहासिक होकर सफल रहा आज के आयोजित कार्य के संदर्भ में प्रदेश सचिव आयुष सिंह राज ने प्रेस उद्बोधन से समस्त संगठन प्रमुखों, समाजिक प्रमुखो, प्रमुख प्रतिष्ठित नागरिकों के प्रति गरिमामयी उपस्थिति प्रदाय कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने वाले उपस्थित समस्त जनों का सादर आभार व्यक्त किये हैं ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *