बिना बिजली मीटर कनेक्शन के संचालित हो रहा था, जांजगीर का तहसील कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक के प्रशिक्षण केंद्र में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्गेश राठौर नवभारत टाईम्स प्रमुख जांजगीर चाम्पा 9098505009

बिना बिजली मीटर कनेक्शन के संचालित हो रहा था, जांजगीर का तहसील कार्यालय

 

भारतीय स्टेट बैंक के प्रशिक्षण केंद्र में लगे मीटर से तहसील कार्यालय भी संचालित किया जा रहा था,, पकड़ी गई चोरी,, अब होगी कार्रवाई,,

 

बिजली विभाग की टीम पहुंची, काट दिया गया बिजली, मचा हड़कंप

 

जांजगीर-चाम्पा। आप यह सुनकर जरूर आश्चर्य में पड़ जाएंगे की कोई सरकारी कार्यालय भी अवैध बिजली कनेक्शन से संचालित हो रहा था। यहां ना तो किसी के नाम मीटर लगा है और न हीं यहां बिजली विभाग के अनुमति से बिजली कनेक्शन ली गई है। यह खेल जांजगीर के तहसील कार्यालय में हो रहा है। जांजगीर तहसील कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब बिजली विभाग के अफसर दलबल के साथ कार्यालय पहुंचे। बिजली विभाग की टीम को तहसील कार्यालय में अवैध विद्युत कनेक्शन की जानकारी मिली थी, जिसको लेकर कार्यालय पहुंचे थे। तहसील कार्यालय में तहसीलदार सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। बिजली विभाग के अफसर ने जानकारी ली तो पता चला कि किसी प्रकार का बिजली विभाग से परमिशन नहीं लिया गया है और न हीं मीटर लगा है। बाबजूद. कई महीनो से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। जिसके चलते बिजली विभाग के अफसर तत्काल बिजली कनेक्शन को काट दिया। बिजली कनेक्शन काटते तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कर्मचारी देखते रहे लेकिन बिजली विभाग के अफसर ने एक नहीं सुनी वे नियम का हवाला देते हुए बिजली कनेक्शन को काट दिया। बिजली विभाग का कहना है कि तहसील कार्यालय जांजगीर में किसी ने कनेक्शन के लिए अप्लाई नहीं किया है नहीं यहां किसी के नाम पर मीटर है. इसलिए लंबे समय से जो विद्युत कनेक्शन लिया गया है उसके लिए पेनाल्टी लगेगी वहीं नियम के तहत कार्यवाही भी होगी। दूसरी ओर तहसीलदार का कहना है कि यहां पहले से इसी तरह की व्यवस्था थी जिसके चलते यहां का काम चल रहा था, अब बिजली विभाग की टीम में अवैध कनेक्शन के चलते बिजली को काट दिया है। जिसके चलते यहां किसी प्रकार की ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहा है,,
क्या कहते हैं बिजली अधिकारी,,आवेदन मंगाया गया हैं – नोरगे
अवैध बिजली कनेक्शन के संबंध में बिजली विभाग के एई वीके नोरगे का कहना है कि भारतीय स्टेट बैंक के प्रशिक्षण केंद्र में लगे मीटर से तहसील कार्यालय भी संचालित किया तहसील कार्यालय में नया मीटर लगाया जाएगा,,,,
दुर्गेश राठौर नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख जांजगीर-चांपा 
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment