बेमेतरा : आज दिनांक 29/7/24 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय मारो में शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार के नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करने की तथा साक्षरता अभियान को गति देने की शपथ दिलाई गई।
इस आयोजन में प्राचार्या सरिता गुप्ता ,वरिष्ठ व्याख्याता छेदु सिंह ठाकुर, श्री पालन सिंह क्षत्रिय सर ,निषाद सर , त्रिपाठी सर , परमार सर एवं हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।
छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा उल्लास शपथ ग्रहण की गई तथा प्राचार्या जी द्वारा सभी को इस संकल्प को पूरा करने हेतु प्रोत्साहन दिया गया कि सबकी साक्षरता हमारा दायित्व है, क्योंकि हमारा यह कार्य ही समाज और राष्ट्र के विकास को गति देगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232412
Total views : 8278943