एटीएम मशीन में पट्टी लगाकर पैसे निकालने वाला गिरोह सक्रिय… फिर शहर के 3 एटीएम में मिले सीसीटीवी फुटेज..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर  :  ए टी एम मशीन के शटर में पट्टी लगाकर पैसे निकालने वाले 2 शातिर आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले है, जिसमें आरोपी मशीन में छेड़छाड़ कर पट्टी लगा देते है और दूर खड़े होकर नजर बनाए रखते है जैसे ही कोई ग्राहक पैसे निकालने जाता है उसके पैसे मशीन में फंस जाते है, जो जब वहाँ से चले जाते है तो आरोपी जाकर पैसे निकाल लेते है।

ऐसे ही 1 आरोपी को कुछ दिनों पहले पुलिस ने पकड़ा था, वही अब 2 और आरोपी शहर में सक्रिय नजर आ रहे है। जिनकी शिकायत प्रार्थी विरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ट्रांजेक्सन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रालि के जिला कार्यालयक ने की है जो एसबीआई के एटीएम की मेंटेनंस का कार्य करती है। जिन्हें काल सेंटर से काल आया कि राजकिशोर नगर एसबीआई बैंक का एटीएम काम नही कर रहा है

रुपयों नही निकल रहा है जाकर चेक करने पर वहाँ पर लगे दोनो एटीएम मे तकनिकि समस्या थी, तब वहां लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया तो दो व्यक्ति एटीएम के सटर बाक्स के पास एक काले कलर पट्टी लगाते हुए दिखे जिन्हे दो अज्ञात व्यक्ति एटीएम के सटर बाक्स मे पट्टी लगाकर रुपये निकालते हुए दिखाइ दे रहे है उक्त दोनो एसबीआई से कुल रकम 11200/-रु को दो अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा एटीएम से चोरी कर निकाल लिया गया है।

वही इसके बाद 27.07.2024 को सुबह करीब 08:00 बजे सुचना मिली कि महामाया चौक के आगे कोनी रोड सरकंडा मे लगी एसबीआई का एटीएम काम नही कर रहा है जाकर चेक किया गया तब रूम मे लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो वहां दो व्यक्तियो के द्वारा सटर बाक्स के पास पट्टी लगाते दिखाई दे रहे है.

जो सुबह करीब 08:33 बजे एसबीआई के एटीएम क्रमांक FFBQ015142059 मे पट्टी लगाकर ग्राहक के आने के बाहर इंतजार कर रहे थे जो उन्हे देखकर भाग गये। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment