प्रोफेसर के गले से मंगलसूत्र छीनकर बेच दिया दोस्त के पास, चार गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। तिलक नगर की निवासी और डीपी विप्र कॉलेज की प्रोफेसर, डॉ. मेघा दाभड़कर ने चेन स्नेचिंग की शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. मेघा ने पुलिस को बताया कि वे रोजाना अपने पति अरुण दाभड़कर के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाती हैं। मंगलवार की सुबह, जब वे इंदिरा सेतु पर टहल रही थीं, तभी एक बाइक सवार युवक ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया।

डॉ. मेघा ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और फिर सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। प्रोफेसर के बताए अनुसार, पीली शर्ट पहने युवक की पहचान की गई। सीसीटीवी फुटेज में तालापारा तैयबा चौक के पास रहने वाले शेख फैजुद्दीन ऊर्फ लाल (19) को पहचान कर हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान, शेख फैजुद्दीन ने चेन स्नेचिंग की बात स्वीकार की और अपने दोस्तों कृष्णा उपाध्याय ऊर्फ मोहन (20) निवासी अग्रसेन चौक लिंक रोड, और श्रीदीप शर्मा (19) निवासी 27 खोली कुदुदंड की मदद से सोने का मंगलसूत्र 17 हजार रुपये में तनिष्क सलूजा (21) को बेचने की बात बताई। पुलिस ने तनिष्क सलूजा के पास से सोने का मंगलसूत्र जब्त कर लिया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

200 सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

डॉ. मेघा ने बताया कि मंगलसूत्र छीनकर भागने वाला युवक पीली शर्ट पहना हुआ था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुबह के समय के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। सुबह का समय होने के कारण सड़कों पर भीड़ नहीं थी, जिससे युवक की पहचान में आसानी हुई। पुलिस की टीम ने युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ में उसके साथियों की जानकारी भी मिल गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *