बरमकेला रोड में पिकअप पलटा ,एक की मौत, 6 रायगढ़ रिफर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सारंगढ़ : सारंगढ़ जिला मुख्यालय से बरमकेला के मध्य जंगल में स्थित 8 घाटनुमा मोड़ के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें करीब 21 व्यक्ति सवार थे।

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 6 व्यक्ति को बरमकेला सरकारी हॉस्पिटल से रायगढ़ रिफर किया गया है। बाकी लोगो का इलाज बरमकेला सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है।

कलेक्टर धर्मेश साहू ने घायलों से मिलकर बेहतर इलाज के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सारंगढ़ अनिकेत साहू ने मृतक के परिवार को सड़क दुर्घटना में मुआवजा राशि 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी है। गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति सारंगढ़ के आसपास के निवासी हैं, जो बरमकेला के किसी निर्माण स्थल में मजदूरी का काम करते थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *