उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली-लोरमी में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में हुए शामिल…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली-लोरमी में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में हुए शामिल…

छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने संदेश दे दिया है, विकास विरोधी कांग्रेस को सालों तक सत्ता से रखेंगे दूर : उपमुख्यमंत्री साव

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.in

 

 

मुंगेली–उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को मुंगेली, लोरमी में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद देने वाले मतदाताओं का अभिनंदन किया। वहीं अभिनंदन समारोह से पहले रामगढ़ में सियान सदन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू भी मौजूद रहे। 

 

उपमुख्यमंत्री श्री साव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा की ताकत कर्मठ कार्यकर्ताओं की फौज और जनता का विश्वास है। विधानसभा चुनाव के 6 महीने मीडिया वाले कहते थे कि, यहां भूपेश सरकार को कोई नहीं हरा सकता। प्रदेश में एक झूठा माहौल बनाया गया था। जबकि जनता विकास कार्य नहीं होने से परेशान थी। ऐसे समय में मुझे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, इसके बाद हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को उजागर किया। गरीबों के पीएम आवास का मुद्दा उठाया। इससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनता में विश्वास जगा। इस विश्वास ने ही बंपर जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता भोली भाली जरूर है लेकिन नासमझ नहीं हैं।

श्री साव ने कहा कि, विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा के सामान्य कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं ने भरोसा जताया और कांग्रेस के कथित दिग्गज नेताओं को धूल चटाई। साजा में ईश्वर साहू, सीतापुर में रामकुमार टोप्पो ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसी तरह लोकसभा चुनाव में बस्तर के मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को हराया। राजनांदगांव सीट में संतोष पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुरी तरह पराजित किया। ये जीत जनता और कार्यकर्ताओं की ताकत की बदौलत मिली। इसी तरह नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतना है। वहीं मतदाता भाजपा पर अपना भरोसा बरकरार रखे।

 

 

मुंगेली के समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, सीताराम साहू, द्वारिका जायसवाल, लोकनाथ साहू, पवन पांडेय, मोहन जी, दुर्गा साहू, लक्ष्मी सोनवानी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं सम्माननीय मतदाता मौजूद रहे। वहीं लोरमी में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, विधानसभा संयोजक कोमल गिरी गोस्वामी, रवि शर्मा, विक्रम सिंह, रामेश्वर बंजारे, रामावतार राजपूत, तितरा राजपूत, अंजना देवी दास वर्षा सिंह ठाकुर,अंकिता रवि शुक्ला, महाजन जायसवाल, दिनेश साहू, प्रदीप मिश्रा, विश्वास दुबे, सुशील यादव, ज्ञानेश्वर क्षत्रिय, रामनिहोरा कश्यप, जवाहर दिवाकर, राजेंद्र साहू, अशोक साहू, राका गुप्ता, संतोष साहू, महादेव जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, महेंद्र खत्री, राकेश छाबड़ा,अविष यादव, माधव तिवारी, घंशु राजपूत, अशोक शर्मा, विनोद राजपूत, अंकिता शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री राजपूत, सभी मोर्चा अध्यक्ष, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं सम्माननीय मतदाता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2025
S M T W T F S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *