शहर के ‘ड्रीमगर्ल’ ने पुणे में इंजीनियर को फंसाया, एक करोड़ 30 लाख की ठगी
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
सरकंडा में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर नीतिन जैन को एक बड़े धोखाधड़ी मामले में फंसाया गया है। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि नीतिन जैन, जो अपने भाई से मिलने मैहर गए थे, वहां उनकी मुलाकात जैन कॉलोनी में रहने वाले रोहित जैन (33) से हुई। इस दौरान, पुणे में रहने वाले एक मिमिक्री आर्टिस्ट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शादी का झांसा देकर एक लड़की की फोटो भेजी और खुद लड़की की आवाज में बात कर उन्हें फंसा लिया।
रोहित जैन ने विभिन्न भूमिकाओं में इंजीनियर से संपर्क कर एक करोड़ 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसीसीयू और साइबर रेंज पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का पर्दाफाश किया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।
नीतिन जैन की मैहर यात्रा के दौरान, रोहित जैन को पता चला कि वह शादी के लिए लड़की तलाश रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए रोहित ने नीतिन से संपर्क बढ़ाया और शादी के लिए लड़की तलाशने में मदद की पेशकश की। इंटरनेट से तीन लड़कियों की फोटो निकालकर नीतिन को भेजी गई, जिनमें से एक को नीतिन ने पसंद किया। रोहित ने उस लड़की का नाम एकता जैन बताया और खुद ही लड़की की आवाज में नीतिन से बात करना शुरू कर दिया।
रोहित ने अपनी मिमिक्री कला का उपयोग कर अलग-अलग सिम से अलग-अलग किरदार निभाए। वह कभी एकता का भाई अंशुल जैन बनकर, कभी इनकम टैक्स जज सुब्रमण्यम बनकर, कभी टैक्स अधिकारी रामकृष्णनन बनकर, और कभी आरबीआई अधिकारी वीनित बनकर नीतिन से बात करता रहा और ठगी करता रहा।
एकता जैन के रूप में, उसने बीमारी का बहाना बनाकर 30 लाख रुपये वसूले। अंशुल जैन बनकर पारिवारिक सहमति और शेयर मार्केट में नुकसान का बहाना बनाकर 30 लाख रुपये वसूले। इनकम टैक्स जज सुब्रमण्यम बनकर प्रॉपर्टी टैक्स का बहाना बनाकर 20 लाख रुपये वसूले और टैक्स अधिकारी रामकृष्णनन बनकर चेन्नई प्रॉपर्टी टैक्स का बहाना बनाकर 15 लाख रुपये वसूले।
आरोपित ने अपनी मिमिक्री कला का फायदा उठाते हुए इंजीनियर से ठगी की घटना को अंजाम दिया। उसने ठगी की रकम को ऑनलाइन बेटिंग एप्स पर दांव लगाया, जिसमें वह बड़ी रकम हार गया। पुलिस ने करीब 40 बैंक खातों को फ्रीज कराया है और पीड़ित की रकम वापस कराने की कार्रवाई की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168204
Total views : 8195741