सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने मंगाये गये ऑनलाईन आवेदन
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त रात्रि 12 बजे तक
शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़
रायगढ़, 12 जुलाई 2024/ संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन www.tribal.cg.gov.in अथवा https://hmstribal.cg.nic.in में 5 अगस्त 2024 के रात्रि 12 बजे तक मंगाये गये है। जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली से करना चाहते है। ऑनलाईन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 15 जुलाई 2024 से निर्धारित की गई है।
सहायक आयुक्त आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव युवा उत्थान नियमावली वर्ष 2019 के भाग अ अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 50 सीट प्लस 135 सीट कुल 185 सीट जिसमें अनुसूचित जनजाति हेतु 50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति हेतु 30 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत आरक्षित है इसमें प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड कर सकते है। नवीन 135 सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन, वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति शासन से प्राप्त होने के अधीन होगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168204
Total views : 8195741