दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
बालोद, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बालोद जिले में ’एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के अंतर्गत आज बालोद जिले मंे वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत आज जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिले में कुल 25 हजार पौध रोपण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि इसके अंतर्गत आज 20 हजार मुनगा एवं 05 हजार फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया है। जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिले के आला अधिकारी-कर्मचारी, जन प्रतिनिधिगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिलाओं एवं जिले के आम नागरिकों द्वारा पौधरोपण कर अपनी सहभागिता निभाई। इस ’एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के अंतर्गत जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती, शिशुवती महिलाओं के घरों में मुनगे के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ी केन्द्र एवं हितग्राहियों के लिए मुनगे तथा छायादार पौधे उपलब्ध कराया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं जलसंरक्षण को बढ़ावा देना है। जिससे आने वाले पीढ़ियों को स्वस्थ वातारण के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस अभियान से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया गया है। जिससे जलसंरक्षण में महिलाएँ अग्रणी भूमिका निभा सके। इसके साथ ही भारत सरकार के ’जल शक्ति से नारी शक्ति’ अभियान के तहत ग्राम स्तर पर ग्रामवासियों को जलसंरक्षण करने हेतु शपथ भी दिलाई गई,


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168174
Total views : 8195700