राजपूत समाज का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न 5 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में
वीना दुबे नवभारत टाइम्स 24X7.in जिला प्रमुख दुर्ग
…….. दुर्ग के मानस भवन में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया l जिसमें पांच जोड़ों की शादी विधिवत रीति रिवाज धूमधाम बाजे गाजे के साथ की गई l
महासभा के पदाधिकारी उप समिति दुर्ग के पदाधिकारी गण एवं सामूहिक विवाह प्रभारी गण ने जानकारी देते हुए बताया कि 1998 से इस महासभा के तत्वाधान मे अब तक सैकड़ो जोड़ों की निशुल्क शादी हो चुकी है l
वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वधू पक्ष को महासभा की ओर से सहयोग भी प्रदान किया जाता है l राज्य स्तरीय राजपूत क्षत्रिय महासभा आदर्श सामूहिक विवाह में वर एवं वधु पक्ष के पारिवारिक सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे l
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8239956
Total views : 8288263