धोखा धड़ी कर बेच दी मंदिर की जमीन…
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.In
मुंगेली-मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव में धोखा धड़ी का मामला प्रकाश में आया है जंहा अपने ही खानदान द्वारा दान में दिये गए जमीन को पुनः अन्य व्यक्ति से सांठगांठ कर फर्जी तरीक़े से बेच दिया गया है जमीन हिन्दू आस्था के प्रतीक राधा कृष्ण मंदिर की है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने थाना सरगांव में लिखित शिकायत किया है जिसमे बताया गया कि पूर्व में थाना सरगांव में दिनांक 20 अगस्त 2020 को शिकायत किया गया था की खिलावन साहू पिता स्व. धनसिंह साहू के द्वारा अपने ही दान किये हुए जमीन को जान बूझकर फर्जी तरीके से प्रेम साहू नामक व्यक्ति से मिली भगत कर सस्ते में जमीन बेचने के नाम पर राधा कृष्ण मंदिर के जमीन खसरा नम्बर 1537 रकबा 30 डिसमिल को ईश्वरी साहू पति प्रेमलाल साहू के नाम पर बिक्री कर दिया गया है। थाने में शिकायत पश्चात दिनांक 7 अक्टूबर 2020 को 50 रुपये के स्टाम्प पे एक इकरारनामा किया गया जिसमें अपनी गलती मानते हुए मंदिर की जमीन मंदिर के नाम पर करने कि बात कही गयी।
किंतु चार वर्ष बाद वह पुनः मुकर गया और फर्जी तरीके से बेच दिया गया। चूंकि जमीन मंदिर की है जो बिना ट्रस्ट या सक्षम अधिकारी के आदेश बिना खरीदी बिक्री नही की जा सकती को उक्त व्यक्ति द्वारा गुप् चुप तरीके से बेचा गया है जो की पूर्ण रूप से धोखा धड़ी की श्रेणी में आता है।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल मुंगेली के सेवकों ने थाने में लिखित शिकायत आवेदन के माध्यम से दिया है जिसमे उक्त व्यति के विरुद्ध धोखा धड़ी का मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की गई है। हिन्दू आस्था से खिलवाड़ करने मंदिर की जमीन को बेचने वाले उक्त व्यति पर एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही न होने पर दोनों संगठनों के द्वारा थाना घेराव करने की बात कही गयी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8169625
Total views : 8197647