बैलाडीला में रामायण राम कथा रामलीला महोत्सव का आयोजन सम्पन्न
( श्री श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में हुआ रामलीला का मंचन )
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — बैलाडीला के श्री श्री शीतला मंदिर टाइप थ्री टी एस कालोनी किरंदुल के प्रांगण में श्री राम कथा धर्म प्रचारक मंडल मैहर रीवा मध्यप्रदेश की टीम के महंत पंडित रमेश तिवारी के तत्वावधान में रामायण राम कथा रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया था ।अध्यात्म के विभूति पूरे भारत के आराध्य देव अखिल विश्व नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की जीवनलीला का संपूर्ण विवरण जैसे मुनि आगमन ,अहिल्या उद्धार ,रावण बाणासुर संवाद ,सीता राम विवाह ,सीता हरण ,श्री राम विलाप ,श्रीराम सुग्रीव मित्रता ,बाली वध ,रावण वध ,रामराज अभिषेक का बड़े ही सुंदर ढंग से पोशाकों को ग्रहण करते हुए मंडली द्वारा प्रस्तुति दी गई ।सोमवार को रावण वध एवं रामराज अभिषेक की शानदार प्रस्तुति के पश्चात रामायण राम कथा रामलीला महोत्सव का समापन प्रभु श्री राम की आरती पश्चात किया गया । तत्पश्चात ,श्री शीतला माता मंदिर समिति सचिव दिनेश साहू एवं महिलाओं तथा अन्य सदस्यों एवं राम भक्तों के करकमलों से राम लीला मंचन मंडली के कलाकारों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया ।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8169625
Total views : 8197647