10 जुलाई 2024 को प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम कर्मचारी संघ द्वारा
*==================
जे के मिश्र ब्यूरो चीफ बिलासपुर
*छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सभी विकासखंड से प्रदेश स्तर के पदाधिकारी को सूचित किया जाता है कि 10 जुलाई 2024 दिन बुधवार को भोजनावकाश में माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर एवं अन्य अनुभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौपा जाना है जिस संबंध में निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देवे*:-
1- *सभी विकासखंड एवं जिला अध्यक्ष उक्त ज्ञापन अपने लेटर पैड में तैयार करावे*
2- *सभी साथी प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के समय संघ का बैनर साथ रखें*
3- *प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान किसी का मुर्दाबाद नहीं किया जाना है*
4- *आगामी रणनीति के तहत मांग पूरी नहीं होने पर द्वितीय चरण में 10 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी सम्माननीय विधायक, मंत्री एवं सांसदों को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाना है जिसे कल अपने प्रेस विज्ञप्ति एवं बयान के माध्यम से वक्तव्य दे सकते हैं*
5- *सभी विकासखंड एवं जिला अध्यक्ष अपना ज्ञापन का एक प्रति व्हाट्सएप ग्रुप में भेजें*
6- *ज्ञापन प्रदर्शन का अधिकतम फोटो 6 से अधिक न हो
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168490
Total views : 8196166