भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह ग्राम तोरला सरगांव में संपन्न…
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.in
मुंगेली -भक्त माता कर्मा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 8 जुलाई 2024 को बड़े ही धूमधाम से मुंगेली जिले के ग्राम तोरला में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की माता बहनों द्वारा शोभा यात्रा निकाल कर की गई जो की गांव भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची नवनिर्मित मां कर्मा के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, पूजा -हवन आरती की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय अवासन शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री ,सांसद बिलासपुर श्री माननीय श्री तोखन साहू जी रहे,
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विधायक लोरमी माननीय श्री अरुण साहू जी ने की।
प्रमुख अतिथि की आसंदी से
तोरला की बस्ती का अंधेरा दूर करने वाले विकास पुरुष क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख के सच्चे और भरोसेमंद साथी क्षेत्र के लाडले विधायक माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी, थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि –
समाज आज संगठित है, आपके संगठन की बदौलत ही आप सबके आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी ने मुझे केंद्र में मंत्री बनाया है।
मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार की योजनाओं का लाभ सर्व समाज को साथ में लेकर के साहू समाज का भी भला हो सब की समस्याओं को दूर करने का प्रयास प्राथमिकता से करूंगा।
आज साहू समाज के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है, और हम सबको अपनी जिम्मेदारी समझते हुए भक्त माता के आशीर्वाद से देश और समाज के विकास पर अपनी उर्जा लगानी है।
श्री अरूण साव ने कहा –
प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, अब सब काम सांय सांय हो रहा है,आप सबको मैं साथ लेकर के आप सब की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा आम जनमानस को मिल सके यह प्रयास सदा ही करता रहूंगा आप सबके ऊपर माता कर्मा का आशीर्वाद बना रहे!
इस इस दौरान श्री धरमलाल कौशिक जी लखनलाल साहू जी, पुहुप राम साहू जी, सहित अन्य अतिथियों ने भी सभा को संबोधित किया।
बिलासपुर के पूर्व सांसद मा.श्री लखन लाल साहू जी ,कसडोल विधायक संदीप साहू जी ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंबालिका साहू जी, नगर पंचायत सरगाँव अध्यक्ष परमानंद साहू, जिला साहू संघ उपाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामजुडावन साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजकुमार साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, रणजीत सिंह हुरा, रिज़वान हक,
संतोष फौजी के साथ ही बड़ी संख्या में आसपास के गांव से आए हुए सामाजिक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक समाज एवं अन्य समाज के माता बहनों , युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में
पूर्व सरपंच सुन्दर साहू, मोहन साहू एवं ग्राम तोरला के समस्त स्वजातीय बंधुओ की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8168543
Total views : 8196242