नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
मुखबीरी के शक में ग्रामीण की हत्या में शामिल माओवादी जनताना सरकार सदस्य रामा तेलम गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10 हजार रुपए का ईनाम है उद्घोषित
थाना कुटरू की कार्यवाही
जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना कुटरू के बल द्वारा दिनांक 08/07/2024 को तेलीपेंटा से 01 माओवादी जनताना सरकार सदस्य को पकड़ा गया :-
*1. रामा तेलम पिता कैया तेलम उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम तेलीपेंटा थाना कुटरू जिला बीजापुर*
पकड़ा गया माओवादी दिनांक 14/03/2024 को पेठा में एक ग्रामीण के मुखबीरी की शक में हत्या करने की घटना में शामिल था l
पकड़े गये माओवादी पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर की ओर से 10 हजार रुपए का ईनाम उदघोषित है ।
पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना कुटरू में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय
के समक्ष पेश किया गया है ।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8169414
Total views : 8197369