नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान
6263448923
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर 09 जुलाई 2024-कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत नदी में डुबने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक टोक्का गोटा के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती शांती गोटा को 4 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह सर्पदंश से मृत्यु के दो प्रकरणों में से मृतिका अनिता कुरसम के निकटतम वारिस उनके पति श्री नरसैया कुरसम, मृतिका प्रतिमा कोरसा के निकटतम वारिस उनके पिता श्री बन्डे कोरसा को 4-4 लाख रूपए एवं आग में जलने से मृत्यु के दो प्रकरणों में से मृतक अशोक बिस्वास के निकटतम वारिस उनकी पुत्री कृतिका बिस्वास, मृतिका बसंती बिस्वास के निकटतम वारिस उनकी पुत्री कृतिका बिस्वास को 4-4 लाख रूपए कुल 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8168543
Total views : 8196242