दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इकाई दल्ली राजहरा के व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, बिलासपुर रेल मंडल महाप्रबंधक नीनु इटियेरा को
दल्लीराजहरा,,बिलासपुर रेल मंडल के मुख्य महाप्रबंधक नीनु इटियेरा के एक दिवसीय दल्लीराजहरा प्रवास पर पहुंची ,जहां छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स इकाई दल्ली राजहरा के व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन,
दल्लीराजहरा क्षेत्र के व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रेलवे से संबंधित समस्याओं का निदान जनहित में किए जाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जिस पर महाप्रबंधक मैडम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उचित समस्याओं का निदान किया जाएगा,
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इकाई दल्ली राजहरा के व्यापारियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विभिन्न मांगों को समय -समय पर रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराते गए हैं l परंतु अब तक कोई संतोषजनक जवाब या कार्यवाही नहीं हो पायी है दल्ली राजहरा में रेलवे वाशिग प्लांट चालू किया जाए, ट्रेन क्रमांक 08816 डेमो ट्रेन में अतिरिक्त बोगी जोड़ा जाए,. ट्रेन क्रमांक 07826 दुर्ग डेमो जो सप्ताह में 3 दिन चलता है ,उसे प्रतिदिन चलाकर इसके फेरे को बिलासपुर तक बढ़ाकर ट्रेन को दल्ली राजहरा से बिलासपुर तक चलाया जाए
मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए सभी विषयों को गंभीरता से सुनी और शीघ्र ही मांगों पर पूर्ण किए जाने का आश्वासन दिया, इस दौरान शंकर कुकरेजा, अशोक लोहिया,प्रेम जयसवाल , विनोद गुणधर, विजय कुकरेजा, अमित जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे ,000
Author: Deepak Mittal














Total Users : 8239976
Total views : 8288285