एक तो चोरी ..ऊपर से सीना जोरी..
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.In
मुंगेली- भारतवर्ष में प्राचीनकाल से ही गाय को माता का दर्जा प्रदान किया गया है वे सदैव पूजनीय रही है ऐसे में कुछ लोगों द्वारा चंद रुपये की लालच में उन्हें बेचना बहुत ही निंदनीय और घृणित कर देने वाला कार्य है । आज पूरे भारत देश मे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ऐसे संगठन है जो निरन्तर बिना किसी स्वार्थ के गौ रक्षा और गौ सेवा का कार्य करते हैं। 
इसी तारतम्य में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जंहा एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी की तर्ज पर एक तो गाय की तस्करी ऊपर से पकड़े जाने पे तस्करों द्वारा जानलेवा हमला किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 6 जुलाई 2024 को विश्व हिंदू परिषद व बजंरग दल को सूचना मिली कि ग्राम भखरीडीह में गौ तस्करी हो रही है सूचना उपरांत तत्काल उनकी टीम उक्त गांव को निकली रास्ते में उन्हें पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मिली जिनसे उन्हें ये ज्ञात हुआ कि गांव के ही कोटवार द्वारा गाय को गाड़ी में भरवाकर ले जाया जा रहा था। इस विषय को लेकर जब वे गाँव पहुंचे ही थे कि गौ तस्करों द्वारा उनके ऊपर लोहे की रॉड फेंककर वॉर किया गया , जानलेवा हमले की नीयत लिए उनके द्वारा गाड़ी से सेवकों को कुचलने का प्रयास भी किया गया। रात्रि 11.30 बजे के आसपास की इस घटना में वे जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वंहा से निकल पाए। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने इसकी लिखित शिकायत थाना सरगांव में की है जिससे उक्त गौ तस्करों , घटना में प्रयुक्त वाहन, तस्करी में सम्मिलित व्यक्ति व कोटवार पर fir दर्ज कर उचित कार्यवाही हो सके। विश्व हिंदू परिषद , सर्व हिन्दू समाज, व बजरंग दल ने एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही न किये जाने पर थाना घेराव करने की बात कही है जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8239976
Total views : 8288285