राजहरा पुलिस हुईं सख्त,, राजस्व और पुलिस दोनों विभागों ने मिलकर किया भारी वाहनों पर कड़ी कार्रवाई,

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ 

 

राजहरा पुलिस हुईं सख्त,, राजस्व और पुलिस दोनों विभागों ने मिलकर किया भारी वाहनों पर कड़ी कार्रवाई,

नंबर प्लेट ना लगा होना, गाड़ियों का टेक्स,फिटनेस एवं अन्य कागजात नहीं होने पर किया चालान

आयरन ओर से भरी बीएसपी माइंस की 9 गाड़ियों पर कार्यवाही 

 

दल्लीराजहरा,, दुर्घटना जन्य जिला मुक्त दिशा बनाने की पहल प्रारंभ हो गई है और इसी कड़ी में अनुविभागीय दंडाधिकारी आर के सोनकर और पुलिस विभाग से सीएसपी चित्रा वर्मा, थाना प्रभारी सुनील तिर्की सहित दोनों विभागों ने मिलकर आयरन ओर से भरी हाईवा गाड़ियां जिनका फिटनेस गाड़ियों का टैक्स और कई वाहनों में नंबर नहीं था, इन गाड़ियों पर कार्रवाई कर चालान किया गया, इसके साथ ही सभी वाहन मालिकों से अपील किया गया की गाड़ियों के दस्तावेज कंप्लीट रखें शराब सेवन कर वाहन ना चलाएं,, दल्लीराजहरा पुलिस ने आकस्मिक जांच पड़ताल किया,, इस दौरान ड्राइवरों के शराब सेवन जांच यंत्र से किया गया जांच पड़ताल किया गया,, इस प्रकार की आकस्मिक कार्रवाई से वाहन मालिकों के बीच हड़कंप सी मच गई और दल्लीराजहरा शहर में संकेत दे दिया गया कि इस तरह की कार्रवाई अब महीने में चार बार, कभी भी, किसी भी दिन, किसी भी स्थल पर किया जा सकता है, गौरतलब है कि बीएसपी के लौह अयस्क खदानों से आयरन ओर भर कर आ रही वाहनों पर रविवार को प्रशासन व राजहरा पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही किया ,भाजपा नेता सौरभ लुनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा दल्लीराजहरा सहित क्षेत्र के बीएसपी खदानों से ओवरलोड परिवहन की शिकायत की गई थी। नगर में लगातार घट रही दुर्घटनाओं के देखते हुए आम जनता द्वारा भी वाहन चालकों के तेज रफ्तार से भारी वाहन चलाना, शराब के नशे में वाहन चलाने एवं आयरन ओर वाहनों को तिरपाल से नही ढ़कने की शिकायत भी लगातार होती रही है। जिसे देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर.के.सोनकर,नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा ,राजहरा थाना प्रभारी सुनील टिर्की एवं आरआई की संयुक्त टीम के गोटूलमुंडा बैरियर के पास महामाया एवं ढुलकी माइंस से बीएसपी के खदानों से आयरन ओर भरकर राजहरा बंकर जाने वाली गाड़ियों की जांच शुरू कर दी।जिसमे कई वाहनों में नंबर प्लेट ना लगा होना, गाड़ियों का टेक्स,फिटनेस एवं अन्य कागजात ना होने पर 9 गाड़ियों को थाना भेज दिया गया, इस तरह की कार्यवाही को लेकर नगर में भूरी- भूरी प्रशंसा किया जा रहा है,राजस्व और पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला है,,000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment