अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध खनिज अमले की रात में दबिश
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रात्रि तीन बजे ग्राम कुकुर्दीकला, थाना और तहसील पचपेड़ी में दबिश दी। इस दौरान शिवनाथ नदी के भीतर दो चैन माउंटेड मशीनें खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाई गईं। दोनों मशीनों को जब्त कर नदी के बाहर खड़ा कर सील कर दिया गया।
खनिज विभाग ने रात में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा, उदयबंद, गतौरा, लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार, निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान ग्राम कुकुर्दीकला में दो चैन माउंटेड मशीनें खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते हुए पकड़ी गईं। इन मशीनों को नदी के बाहर खड़ा कर सील कर दिया गया। दो लोड हाइवा को भी नदी के रास्ते में फंसा पाया गया और इन्हें मशीन मालिक की सुपुर्दगी में सौंपा गया। एक अन्य हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया और इसे पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया।
ग्राम गतौरा में मुरुम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को भी जब्त कर पुलिस थाना सरकंडा की अभिरक्षा में रखा गया। ग्राम कछार में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया और इसे पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा में रखा गया। सभी मामलों में खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पेन कार्ड के फोटो से अश्लील तस्वीर बनाकर किया वायरल, जुर्म दर्ज
सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का पैन कार्ड फोटो निकालकर उसे अश्लील तस्वीर में बदलकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
47 वर्षीय पीड़ित ने आइटी एक्ट के तहत शिकायत की है कि वह मध्य नगरी चौक के पास केबल का काम कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसमें उसके पैन कार्ड का उपयोग करते हुए अश्लील वीडियो बनाया गया था। यह वीडियो उसके परिचितों के मोबाइल पर भी भेजा गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8169506
Total views : 8197482