नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
चेरपाल एवं तोयनार में हुआ राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन
बीजापुर 06 जुलाई 2024/छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में बीजापुर अनुभाग अन्तर्गत ग्राम चेरपाल एवं तोयनार में एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल की उपस्थिति में राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम जागेश्वर कौशल द्वारा किसानों की राजस्व से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई एसडीएम ने किसानों को बी-1 एवं ऋण पुस्तिका का वितरण किया इसके साथ ही तोयनार के लैम्प्स में किसानों को वितरण की जाने वाली खाद-बीज के भंडारण वितरण इत्यादि की जानकारी ली।इस दौरान तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व विभाग के मैदानी अमला उपस्थित थे 
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8169505
Total views : 8197481