CG Exam ESIC EPFO: छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा, समय के बाद नहीं मिलेगी एंट्री; ये रहेगा वक्त
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़ में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ESIC में नर्सिंग ऑफिसर और EPFO में असिस्टेंट ऑफिसर के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा कल, 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देश और समय का पालन अनिवार्य:
जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचें। निर्धारित समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर की बैठक:
रायपुर कलेक्ट्रेट के रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और ऑब्जर्वर श्रवण बंसल ने परिवहन अधिकारी सह पर्यवेक्षक और केंद्राध्यक्ष के साथ बैठक की। इसमें परीक्षा की सुचारू व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर लाइट, पंखा, पार्किंग, टेबल और पानी की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही, उम्मीदवारों के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने की उम्मीद की गई है।
परीक्षा के दो शिफ्ट:
परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तीन केंद्रों में और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक 20 केंद्रों में होगी। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें:
परीक्षा में केवल एक दिन शेष है, ऐसे में उम्मीदवार कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC ESIC नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि (DOB) का उपयोग करना होगा।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168557
Total views : 8196259