जुनून…जज्बा और सेवा के 24 साल….
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.in
मुंगेली- जब एक फौजी फौज में भर्ती होता है तब वो पूरी तरह सांसारिक मोह माया का त्याग कर अपने परिवार से दूर एक अटल लक्ष्य अपने मातृभूमि की अंतिम सांस तक रक्षा के लिए पूरे जुनून और जज्बे के साथ बिना किसी भय के इसलिए डटा होता है ताकि पूरा देश और देश के लोग सुकून अमन से रहे। भले वो खुद कोई त्यौहार न मनाये कैसा भी मौसम हो भरी दोपहरी की गर्मी, चाहे ठंडी का शून्य डिग्री तापमान , या उथल पुथल कर देने वाली बारिश वो टस से मस नही होता उसके फौलादी इरादे एक सुरक्षा दीवार की तरह हमारी सुरक्षा को सदैव तत्पर होते है अपने जान की बाजी लगाकर भी देशवासियों के जान की रक्षा करने वाले जवान फौजी निश्चय ही धरा पर ईश्वर के अवतार से कमतर नही।
इसी तारतम्य में आज मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव में जब पता चला की नगर का एक जाबांज बेटा जो पूरे 24 साल तक पूरी तन्मयता से मातृभमि की सेवा कर अपने रिटायरमेंट ( सेवा निवृति) पश्चात घर वापस लौट रहा है पूरे नगर में उनके ससम्मान लोगो का हुजूम देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत उनके स्वागत को अभिभूत हो गया।
गर्व से चौड़े छाती और खुशी से नम हुई आंखों के बीच कुदरती बारिश भी फीकी पड़ गयी जब नगर के जांबाज योद्धा का आगमन हुआ डीजे, पटाखों की आतिशबाजी , फूलों की बरसात और भारत माता की जय का उद्घोष एक छोटे से नगर के उस समय सारे आकाश को गुंजायमान कर रहा था जिस समय देश की संसद में कांग्रेस की राष्ट्रीय पार्टी के नेता खीशियांनी बिल्ली खम्बा नोचे की तर्ज पर हिन्दू राष्ट्र में हिंदुओं को हिंसक कहते नज़र आ रहे थे।
आप को बता दे कि नगर के फौजी शत्रुहन लाल कौशिक जिन्होंने 1 जुलाई 2020 को जम्मू कश्मीर से अपनी पहली सेवा की शुरुआत की थी तब से लेकर अब तक भारत के हर सवेदनशील और जरूरतमंद क्षेत्र जंहा उनकी ड्यूटी लगी निःसंकोच बिना किसी भय के अपने कर्तव्यो का निर्वहन किया और अपने कार्यकाल की अंतिम ड्यूटी सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में निभाते हुए सफलतापूर्वक कर्तव्य विमुख ( रिटार्यड) हुए।
उनके 24 साल की मातृभूमि की सेवा पश्चात आज घर वापसी पर नगर सरगांव में उनका भव्य आतिशबाजी और करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया गया। जंहा सर्वप्रथम नगर के ह्रदय स्थल बस स्टैंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया भाजपा मंडल सरगांव, परिवारजन, नगरवासी, पुलिस प्रशासन, पत्रकार बन्धु के साथ ही समस्त शुभचिंतको के बीच स्वागत की कड़ी ने अपनी रूपरेखा ली। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके घर के वरिष्ठ नागरिक और पार्षद रामकुमार कौशिक ने उनकी सेवाओं पर गर्व महसूस करते हुए नगर के युवाओं से उनकी सेवा समाप्ति पश्चात जज्बे से सिख ले उनके पदचिन्हों पे चलने की अपील की गई। स्वागत का सिलसिला भरी बरसात में पूरे नगर भृमण पश्चात उनके मूल निवास पहुंचा जंहा माँ धुमेश्वरी के आर्शीवाद पश्चात वार्ड पार्षद पंकज वर्मा की अगुवाई में वार्डवासियों ने मिठाई वितरण कर शत्रुहन लाल कौशिक को गौरवान्वित करने पर बधाइयाँ प्रेषित की गई । थाना सरगांव से उप निरीक्षक भानू बर्मन द्वारा ऑनर देते हुए उन्हें उनके सेवा कार्यों के लिए सलामी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, पार्षद रामकुमार कौशिक, पोषण यादव, पंकज वर्मा, विष्णु राजपूत,शिव पांडेय, ललित यादव, भरतलाल यादव, विशाल वर्मा, ब्रजेश शर्मा, निर्मल अग्रवाल, शहनवाज खान,कृष्ण कुमार कौशिक, जागेन्द्र कौशिक, अक्षय भारती, के साथ ही भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168695
Total views : 8196424