15 लाख के गहने लेकर फरार हुए बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के एक सराफा व्यापारी के साथ उठाईगीरी की घटना सामने आई है। व्यापारी जवाहर प्रसाद सोनी, जो इमलीपारा में रहते हैं और अशोक नगर में मां भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से दुकान चलाते हैं, बुधवार की सुबह अपनी दुकान के सामने सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गहनों से भरा थैला अपनी बाइक की टंकी पर रखा हुआ था।
सफाई करते समय अचानक दो बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और बाइक की टंकी से थैला उठाकर भाग निकले। इस थैले में लगभग 8 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के गहने थे, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों को थैला लेकर भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि जवाहर प्रसाद सोनी रोजाना दुकान बंद करने के बाद गहनों को थैले में रखकर घर ले जाते हैं और सुबह दुकान खोलते समय वही थैला वापस लाते हैं। बुधवार की सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो सामने गंदगी देखकर सफाई करने लगे। तभी अचानक बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और गहनों से भरा थैला लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168954
Total views : 8196798