सुशील कुमार यादव के संदेहात्मक मृत्यु का शासन प्रशासन द्वारा जांच में लापरवाही व कार्यवाही में देरी करने के संबंध में मगधा यादव समाज चारगढ़ अध्यक्ष की अगुवाई में होगी बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुशील कुमार यादव के संदेहात्मक मृत्यु का शासन प्रशासन द्वारा जांच में लापरवाही व कार्यवाही में देरी करने के संबंध में मगधा यादव समाज चारगढ़ अध्यक्ष की अगुवाई में होगी बैठक

 

 

ईश्वर सिंह यादव नवभारत टाइम्स 24X7.in ब्यूरो प्रमुख गरियाबंद 

2 माह बाद भी नहीं मिली पीएम रिपोर्ट यादव समाज में देखने मिल रहा आक्रोश आवेदक श्री भुजलाल यादव पिता श्री धन्नूराम यादव जाति रावत निवासी ग्राम कुम्हड़ईकला थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.) के अनुसार उनके पुत्र श्री सुशील कुमार यादव दिनांक 15.04.2024 करीबन शाम 5 बजे घर से निकल गया था, देर रात घर नहीं आने के कारण 2 दिन पतासाजी किया गया, नहीं मिलने पर दिनांक 17.04.2024 को थाना देवभोग में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया गया, सुशील कुमार और गांव के ही माली जाति के लड़की मदना निधि के प्रेम पंसंग होने का आशंका जताया गया, दिनांक 04.05.2024 को ऋषिझरन में कोई दो लड़का लड़की फांसी पर लटकने की खबर मिलने पर ग्रामवासियों के साथ घटना स्थल देखने गया वास्तव में दोनों लड़का

लड़की पेड़ में लटके हुए थे। उसके बाद थाना देवभोग के टीम के द्वारा शव को बरामद किया गया, लाश
7-8 दिन होने के कारण मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया, मेकाहारा में पोस्ट मार्टम किया गया लेकिन रिपोर्ट अभी तक संतोषप्रद नहीं मिल रहा है, जिसके कारण मैं अधिक चिंतित हूँ। सुशील कुमार यादव के मृत्यु का कारण आत्महत्या नहीं बल्कि किसी के द्वारा हत्या किया गया है, और उस हत्या को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदक से प्राप्त आवेदन के संबंध में दिनांक 22.06.2024 दिन शनिवार समय प्रातः 10 बजे से स्थान चारगढ़ मगधा यादव समाज केन्द्र कार्यालय दासोपारा चिचिया में आवश्यक बैठक
रखी गयी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment