नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना
बीजापुर 19 जून 2024- 29 मई 2024 को थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोंजेड़ व बंदेपारा के मध्य जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच घटना घटित हुई थी जिसमें फायरिंग रूकने के बाद पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल पर 1 अज्ञात महिला वर्दीधारी नक्सली एवं 1 अज्ञात पुरूष माओवादी का शव, सेफ्टी फ्यूज 5 मीटर, कार्डेक्स वायर 8 मीटर, 12 नग जेटेटिन रॉड, 30 हजार रूपए कैश, 7.62 एमएम पिस्टल, मय मैग्जिंन 6 राउण्ड, स्केनर सेट व पिठ्ठू बैग, नक्सली वर्दी, 12 बोर बंदूक सिंगल शॉट सहित अन्य हत्यार बरामद किया गया।
उक्त घटना के संबंध में कोई भी किसी भी प्रकार की जानकारी यदि किसी के पास हो तो वह न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम में 03 जुलाई 2024 को उपस्थित होकर लिखित या मौखिक जानकारी साक्ष्य दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168984
Total views : 8196845