वाराणसी में आयोजित समारोह के माध्यम से आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बालोद जिले के 01 लाख 22 हजार से अधिक किसानों के खाते में 24 करोड़ 66 लाख रुपए के राशि का अंतरण किया है।
कृषि विज्ञान केंद्र अरौद में आयोजित समारोह में गणमान्य नागरिक पवन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, कृषि स्थाई समिति के सभापति श्रीमती पीमन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ डॉ संजय कन्नौजे उपस्थित थे।,


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240034
Total views : 8288355