अमृत सरोवर स्थलों पर 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वीना दुबे नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख दुर्ग

दुर्ग, 18 जून 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है। जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन ने योग दिवस के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के लिए विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिनके तारतम्य में जनपद पंचायतों के आवश्यक गतिविधियों की रूपरेखा प्रेषित की गई है।
जिला पंचायत सीईओ श्री देवांगन ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय अधिकारी कर्मचारी भी मनरेगा के पंजीकृत श्रमिकों के साथ अमृत सरोवरों के तट पर योग के सामान्य आसन, प्राणायाम और ध्यान आदि के सहज क्रियाओं का अभ्यास करेंगे। इसके लिए मार्गदर्शिका जारी की गई है। आम जनों को योग के लाभ का महत्व बताते हुए उन्हें योग के प्रतिदिन अभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य आम जनों को योग के प्रयोग से आम जीवन में निरोगी रहने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा। गतिविधियों के आयोजन के पश्चात इसका प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंचायत सीईओ श्नी देवांगन ने आगे बताया कि अमृत सरोवरों के तट पर आयोजन किया जाना है और यदि बारिश हो जाती है तो यह आयोजन ग्राम पंचायत भवन या उस ग्राम में उपलब्ध सार्वजनिक भवनों में भी किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही बारिश के मद्देनजर सभी मिट्टी कार्यों के त्वरित मूल्यांकन एवं सत्यापन के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बारिश के बाद मिट्टी वाले कार्यों के मूल्यांकन सत्यापन में दिक्कत हो सकती है इसलिए राज्य के निर्देशानुसार सभी मिट्टी संबंधी कार्यों खासकर अमृत सरोवरों और डबरी निर्माण आदि के कार्यों में मिट्टी का मूल्यांकन आगामी दो दिवस में पूरा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इन समस्त कार्यों का सत्यापन अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पांच ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जायेगा। इसके अंतर्गत सरोवरों को हरा-भरा कर वॉकिंग पाथ का निर्माण किया जायेगा। ब्लाक दुर्ग से पंचायत दमोदा, ब्लाक पाटन से पंचायत सावनी एवं ब्लाक धमधा से ग्राम पंचायत दनिया, पथरिया (सह), खजरी में अमृत सरोवर को हरा-भरा रखने के लिए वृक्षरोपण, स्ट्रीट लाईट, पब्लिक टॉयलेट निर्माण एवं बैठक व्यवस्था हेतु बेंच निर्माण किया जावेगा और तटबंधों में वाकिंग पाथ बनाया जायेगा,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment