नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
बीजापुर में पीएम किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त का हस्तांतरण
बीजापुर 18 जून 2024- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत दिनांक 18 जून को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 17वीं किस्त जारी किया गया। जिसमें जिले के 15498 कृषकों के खाते में 3.33 करोड़ रुपए से अधिक राशि का हस्तांतरण किया गया । कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 18 जून को कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत “पीएम किसान दिवस उत्सव” मनाया गया। जिसमें कलेक्टर श्री अनुराग पांडेय ने जिले के किसानों को उन्नत तकनीक से कृषि उत्पादन को बढ़ाने एवं कृषि से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने समझाइस दी।
इस दौरान एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, सहायक संचालक कृषि उग्रेश देवांगन, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अरुण सकनी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ललित कुमार झाड़ी, कार्यक्रम सहायक अरविंद ओयाम, प्रक्षेत्र प्रबंधक दिनेश मरापी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जिले के 103 कृषक उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168980
Total views : 8196835