नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
रेत का अवैध परिवहन करने वाले ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर पर मामला दर्ज
रेत का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी और खनिज अधिनियम के तहत तीन ट्रैक्टर मालिकों और ड्राइवरों को आरोपित बनाया है। ट्रैक्टर ड्राइवर से पूछताछ में कोई दस्तावेज या खनिज पर्ची प्रस्तुत नहीं की गई। मामले की जानकारी खनिज विभाग को दी गई। खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी, जिसके आधार पर पुलिस ने सिविल लाइन थाने में रमाशंकर यादव (निवासी ग्राम लोखंडी), तेजराम यादव (निवासी भोई पारा लोखंडी), नारायण प्रसाद टाण्डे (निवासी मंगला), जवाहर यादव (निवासी निरतू), गुलशेर खान (निवासी धुरीपारा मंगला), और विजय ध्रुव (निवासी धुरीपारा मंगला) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट में एक 17 साल की किशोरी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मस्तूरी के दर्रीघाट में रहने वाले दिनेश राव गोमकाड़े ने बताया कि शनिवार की रात वह अपनी भाभी अनिता के घर गया था। भोजन के बाद वह बच्चों और भाभी से बात कर रहा था। रात करीब 11 बजे जब वह अपने घर जाने के लिए निकल रहा था, तब उसने देखा कि बड़ी भतीजी रिया पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रही थी। शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा अंदर से बंद था, तो किसी तरह तोड़कर किशोरी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169681
Total views : 8197729