नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर वासी सिंगल यूज प्लास्टिक का न करें उपयोग, अन्यथा कार्रवाई के लिए रहें तैयार
शासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध के तहत कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक के गंभीर परिणामों को ध्यान में रखते हुए इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी छोटे से लेकर बड़े दुकानदार तक धड़ल्ले से इसे बेच रहे हैं। अब फिर से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए निगम की टीम दुकानदारों को चेतावनी दे रही है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर दें, अन्यथा आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक नष्ट नहीं होता, जिससे इसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर पड़ता है और यह पर्यावरण असंतुलन का प्रमुख कारण बन रहा है। मवेशी भी इसे खा जाते हैं, लेकिन यह उनके पेट में जम जाता है और समय के साथ उनकी मौत का कारण बनता है।
शासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि दुकानों में छापामार कार्रवाई की जाए और सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उन्हें जब्त कर दुकानदार पर जुर्माना लगाया जाए। इस प्रकार की प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण और जीव-जंतुओं के लिए अत्यंत हानिकारक है।
निगम की टीम ने दुकानदारों को इस खतरनाक सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने की मोहलत दी है। साथ ही यह भी कहा गया है कि आने वाले एक-दो दिनों के भीतर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों से अनुरोध है कि वे स्वेच्छा से इस प्लास्टिक का उपयोग बंद कर दें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
इस कदम से न केवल पर्यावरण को बचाया जा सकेगा, बल्कि मवेशियों की जान भी सुरक्षित रहेगी। सभी नागरिकों
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169092
Total views : 8196964