तंत्रमंत्र और काला जादू के चक्कर में कब्र से शव निकालने की आशंका पर 3 ग्रामीणों को पुलिस ने लिया हिरासत
रिपोर्ट – ईश्वर सिंह यादव नवभारत टाइम्स 24X7.in गरियाबंद
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर से अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां तंत्रमंत्र और काला जादू के चक्कर में कब्र से शव निकालने की आशंका जताई जा रही है. आरोपियों ने महिला के शव को बाहर निकालकर उसके दोनों हाथ काट दिए और सिर की हड्डी भी गायब मिली. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है. मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पसौद का है.
दरअसल दो महीने पहले गांव की 25 साल की युवती रोशनी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी. परिजनों ने मिट्टी देकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था. वहीं जब ग्रामीणों ने खुदी हुई कब्र देखा तो शव के अंग गायब मिले. जिस पर उन्हें कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240053
Total views : 8288375