आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस को लेकर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में ज्योति सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महिला सेना के नेतृत्व में विभिन्न जगहों में केट काटकर मिठाइयां वितरण कर जन्म दिवस मनाया गया,,,,

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस को लेकर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में ज्योति सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महिला सेना के नेतृत्व में विभिन्न जगहों में केट काटकर मिठाइयां वितरण कर जन्म दिवस मनाया गया,,,,

ज्योति सिंह ने बताया कि आदित्य ठाकरे के कुशल कार्य प्रणाली को लेकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में एक नई पहचान मिली है और उनके नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न ब्लॉक में जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,,

 

ज्योति सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महिला सेना ने आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस अवसर पर उनके जीवन परिचय को लेकर बताया कि,,,,
आदित्य ठाकरे की शैक्षणिक योग्यता
मुंबई के माहिम में आईसीएसई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने 2011 में मुंबई विश्वविद्यालय के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इतिहास में कला स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद, उन्होंने 2015 में मुंबई विश्वविद्यालय के केसी लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री प्राप्त करके अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाया,,,

आदित्य ठाकरे के बारे में रोचक तथ्य
वे कई विवादों में शामिल रहे हैं, जहाँ उन्होंने 2010 में मुंबई विश्वविद्यालय की पठन सूची में रोहिंटन मिस्त्री की पुस्तक ‘सच अ लॉन्ग जर्नी’ को शामिल किए जाने के खिलाफ पुस्तक-जलाओ आंदोलन शुरू किया था।

2008 में, उन्होंने गीत लिखना शुरू किया और ‘उम्मीद’ नामक एक व्यक्तिगत एल्बम तैयार किया। इस एल्बम में आठ गाने शामिल थे, जिसमें शंकर महादेवन, कैलाश खेर, सुरेश वाडकर और सुनिधि चौहान जैसे प्रसिद्ध गायक शामिल थे। आदित्य के दादा, बाल ठाकरे ने एल्बम के लॉन्च का उद्घाटन अमिताभ बच्चन से करवाया।
आदित्य ठाकरे का राजनीतिक घटनाक्रम
2019
उन्होंने पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर 67,427 मतों के अंतर से विजयी हुए,,,

2018
उन्हें शिवसेना का नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया।
2017
उन्होंने 2017 से 2023 तक मुंबई जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
2010
वह शिवसेना में शामिल हो गए और उन्हें युवा सेना (शिवसेना की युवा शाखा) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
आदित्य ठाकरे प्रारंभिक जीवन
2017
वह मुंबई जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बने,,,,

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *