नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर-चांपा-भाटापारा सेक्शन और उसलापुर स्टेशन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 294 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इस जांच में पांच अवैध वेंडर भी पकड़े गए, जिन पर कार्रवाई की गई है।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ शामिल थे। बिलासपुर-चांपा-भाटापारा स्टेशनों के बीच विभिन्न ट्रेनों में और बिलासपुर तथा उसलापुर स्टेशनों पर टिकट चेकिंग की गई। इस दौरान पांच अनाधिकृत वेंडरों को बिलासपुर स्टेशन पर पकड़ा गया और उनसे 4090 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 378 मामलों से 2 लाख 91 हजार 345 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें 294 बिना टिकट यात्रियों से 2 लाख 58 हजार 390 रुपये, 68 अनियमित टिकट मामलों से 31 हजार 355 रुपये और 16 बिना बुक लगेज मामलों से 1600 रुपये वसूले गए।
इसके अलावा, टीम ने 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के पेंट्रीकार की भी जांच की। पेंट्रीकार में कार्यरत कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट, परिचय-पत्र और सफाई व्यवस्था की भी जांच की गई। अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और वैधता भी परखी गई। एक वेंडर के पास मेडिकल सर्टिफिकेट और परिचय-पत्र नहीं मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168928
Total views : 8196768