नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923
*कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने किया भैरमगढ़ ब्लॉक का औचक निरीक्षण*
*विकास कार्यों का लिया जायजा मौके पर अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन वृद्धि रोकने के दिए निर्देश*
बीजापुर 13 जून 2024/ कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरु में इंडसइंड बैंक, हॉस्पिटल और तहसील कार्यालय कुटरू का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक को लक्ष्यों की पूर्ति नही करने के वजह से लक्ष्य पूर्ति करने के कड़े निर्देश दिए एवं तहसील कार्यालय में दो कर्मचारी पूर्व सूचना के अनुपस्थित होने के कारण दोनों कर्मचारियों के एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
इस दौरान ग्राम आकलंका में ग्रामीणों से मूलभूत सुविधा के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक चर्चा भी किए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल एसडीएम भैरमगढ़ विकास सर्वे तहसीलदार कुटरु सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168895
Total views : 8196713