छत्तीसगढ़ में घर के सपने होंगे पूरे, संवरेंगे 33 शहर, तोखन के राज्य मंत्री बनने से मिलेंगे ये लाभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

छत्तीसगढ़ में घर के सपने होंगे पूरे, संवरेंगे 33 शहर, तोखन के राज्य मंत्री बनने से मिलेंगे ये लाभ

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री नियुक्त किए जाने से छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। वर्तमान में केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है, जिससे छत्तीसगढ़ के विकास को गति मिलेगी। प्रदेश के 33 जिलों का व्यापक विकास होगा, आवास एवं शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी, और लोगों के घर के सपने साकार होंगे।

 

छत्तीसगढ़ के विकास को अब कोई आर्थिक या राजनीतिक बाधा नहीं रोक पाएगी। तोखन साहू आवास से वंचित लोगों के घर के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका यह पद छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रदेश के पहले सांसद के रूप में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है, जिससे राज्य में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को बल मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने छह महीने के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी के सभी मुख्य वादों को पूरा किया है, जिससे लोकसभा चुनाव में बेहतरीन परिणाम मिला। राज्य में भाजपा सरकार को जबरदस्त समर्थन मिला है, जो इस बात का प्रमाण है कि लोग भाजपा के सुशासन पर भरोसा करते हैं।

 

तोखन साहू अब उन 18 लाख लोगों के आवास के सपनों को पूरा करेंगे, जो पिछली सरकार के कार्यकाल में वंचित रह गए थे। उन्होंने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और अगले ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। अब इन मकानों के निर्माण का सपना पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

 

छत्तीसगढ़ में 33 जिलों का शहरी विकास

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर 2000 को 16 जिलों के साथ गठन हुआ था, जो अब बढ़कर 33 जिले हो चुके हैं। इन सभी जिलों में तेजी से शहरी विकास कार्य होंगे। मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बिजली, सड़क, पानी, स्वच्छता, जल निकासी, शहरी परिवहन, अटल मिशन, दीन दयाल अंत्योदय योजना, आवास, सामुदायिक विकास, शहरी शौचालय, शहरी रोजगार जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्राथमिकता के साथ किए जाएंगे।

 

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, और रायगढ़ में तेजी से विकास होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा करने में तोखन साहू महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

अब तक ये बनें राज्य मंत्री

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव, रमेश बैस, डॉ. रमन सिंह, चरणदास महंत, विष्णुदेव साय, और रेणुका सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। तोखन साहू इन महान नेताओं की सूची में नया नाम जोड़ रहे हैं।

 

तोखन साहू के राज्य मंत्री बनने से छत्तीसगढ़ में विकास की नई राह खुलेगी और लोगों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment