दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़
बालोद, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’श्रीरामलला दर्शन’ अयोध्या धाम यात्रा योजना के अंतर्गत पहले चरण में बालोद जिले के 77 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन हेतु बुधवार 26 जून को अयोध्या धाम जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना का लाभ लेने हेतु पहले चरण में बालोद जिले से कुल 975 लोगों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे की उपस्थित में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय समिति के द्वारा लाटरी निकालकर अयोध्या धाम यात्रा के लिए कुल 77 यात्रियों का चयन किया गया है। ज्ञातव्य हो कि दुर्ग संभाग के अन्तर्गत बालोद जिले से प्रत्येक चरण के यात्रा हेतु 77 यात्रियों का जिला स्तरीय मॉडल कोटा निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत अयोध्या में यह यात्रा हेतु आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 75 वर्ष निर्धारित की गई है। उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि यात्रा के प्रथम चरण के लिए 55 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के व्यक्तियों का चयन किया गया है। इस योजना के लिए शहरी क्षेत्रों से 25 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 75 प्रतिशत यात्रियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी चयनित 77 यात्री दुर्ग एवं बस्तर संभाग के यात्रियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों के साथ 26 जून को ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान पंचायत विभाग के उप संचालक आकाश सोनी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169933
Total views : 8198055