नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर शहर में मेडिकल नशे का जोर, कई जगह बिक रही नशीली दवाइयां
बिलासपुर शहर में मेडिकल नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवा और नाबालिग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों जैसे जरहाभाठा मिनी बस्ती, तालापारा, सरकंडा अशोक नगर सहित कई स्थानों पर मेडिकल नशे की दवाइयां बेची जा रही हैं। चाकूबाजी और चोरी के मामलों में गिरफ्तार किए गए अधिकतर अपराधी मेडिकल नशे की गिरफ्त में पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस द्वारा उनकी काउंसिलिंग भी कराई गई है।
शहर में मेडिकल नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसके तहत मिनी बस्ती में जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसके साथ ही, शहर के अन्य क्षेत्रों में मेडिकल नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई थी। लेकिन अब फिर से यह कारोबार तेजी से सक्रिय हो गया है।
आपराधिक गतिविधियों में नशेड़ी शामिल
मेडिकल नशे के कारण नाबालिग और युवा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में सरकंडा के अशोक नगर में बलवा और चाकूबाजी का मामला सामने आया, जिसमें शामिल अधिकतर युवा नशे की हालत में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से नशीली गोलियां भी जब्त कीं और तीन लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसके बावजूद भी शहर के कई क्षेत्रों में मेडिकल नशा की बिक्री जारी है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। पुलिस ने बताया कि नशे की लत के कारण अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और इसे रोकने के लिए समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240365
Total views : 8288751