गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत आरपीसी बुरजी के डीएकेएमएस उपाध्यक्ष एवं गोरना-मनकेली मिलिशिया सदस्य एवं मूलवासी बचाओं मंच के उपाध्यक्ष का पुलिस समक्ष समर्पण*

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923

गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत आरपीसी बुरजी के डीएकेएमएस उपाध्यक्ष एवं गोरना-मनकेली मिलिशिया सदस्य एवं मूलवासी बचाओं मंच के उपाध्यक्ष का पुलिस समक्ष समर्पण*

 

माओवादियों की विचारधारा से क्षुब्ध होकर छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर किया समर्पण*

माओवाद से हुआ मोहभंग, मुख्यधारा से जुड़कर, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन यापन करने पुलिस के समक्ष किया समर्पण*

 

*वर्ष 2024 में अब तक 111 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 243 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया ।* 

 

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज एवं उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा के मार्ग दर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर, केरिपु 85वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर निम्नलिखित माओवादियों ने आज दिनांक 12/06/2024 को पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट, 85वी बटालियन केरिपु व्ही0तुसिंग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स वैभव बैंकर, द्वितीय कमान अधिकारी 85वी बटालियन केरिपु आर. के. सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर श्री विनित साहू के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया । 

 

*1. विच्चेम फरसी ऊर्फ बिज्जू पिता मंगू फरसी उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुरूष गायतापारा थाना गंगालूर, पदनाम बुरजी आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष, वर्ष 2007 से संगठन में सक्रिय* 

 

*2. संदीप मोड़ियाम पिता चिन्ना मोड़ियाम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी मनकेली सरपंचपारा थाना बीजापुर, पदनाम – गोरना-मनकेली मिलिशिया सदस्य एवं मूलवासी बचाओ मंच, उपाध्यक्ष, वर्ष 2022 से सक्रिय* 

 

*01. विच्चेम फरसी ऊफ बिज्जू , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-*

वर्ष 2007 में गंगालूर एरिया कमेटी ग्राम कुरूष में बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ ।वर्ष 2009 में भूमकाल मिलिशिया सदस्य के पद पर संगठन में कार्य दिया गया । वर्ष 2021 में डीएकेएमएस सदस्य के रूप में कार्य दिया गया । वर्ष 2023 में बुरजी आरपीसी में डीएकेएमएस उपाध्यक्ष का कार्य दिया गया ।  

*महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल :-*

• वर्ष 2009 में तोड़का बालक आश्रम में तोड़फोड़ में शामिल 

• वर्ष 2010 में पुसनार गंगालूर मार्ग पर पेड़ काटकार मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल

• वर्ष 2021 में पुसनार गोरगीपारा के पास मुलवासी बचाओं मंच के सदस्यों के साथ पुसनार गंगालूर मार्ग पर जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने में शामिल 

• अप्रेल 2023 में पुसनार से हिरोली जाने वाले रास्ते में जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने में शामिल  

 

 

*02. संदीप मोड़ियाम , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-*

वर्ष 2022 में गोरना-मनकेली RPC मे मिलिशिया सदस्य के पद मे शामिल हुआ तथा मूलवासी बचाओ मंच का सदस्य के पद पर संगठन में शामिल हुआ । 2023 में मूलवासी बचाओ मंच का उपाध्यक्ष बनाया गया । 

 

 

*संगठन छोड़ने का कारण:-*

  संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment