लगभग 45 दिनों में नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट,, आखिर क्यों,,मृतका की हत्या हुई की आत्महत्या,,,  इस गुत्थी को नहीं सुलझा पा रही पुलिस,,,स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम के नाम पर 45 दिन लगा दिए,,

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लगभग 45 दिनों में नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट,, आखिर क्यों,,मृतका की हत्या हुई की आत्महत्या,,, 

इस गुत्थी को नहीं सुलझा पा रही पुलिस,,,स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम के नाम पर 45 दिन लगा दिए,,

 

रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे है गंभीर सवाल,,,,

 

शैलेश शर्मा , नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायगढ़ 9406308437 

 

रायगढ़,,, लगभग 45 दिन पूर्व भेडा बाईपास मुख्य मार्ग की झाड़ियां में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में अवस्था पुलिस ने बरामद किया गया था, इसके बाद अब तक पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है संदेह का दायरा बढ़ता ही जा रहा है रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक सहित पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है आखिर कौन है इस हत्या के पीछे,, साजिश ,,साजिश रचने वाले का पर्दाफाश कब होगा आखिर यह हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी कब सुलझेगी इसे लेकर जन-जन में चर्चा बना हुआ है पुलिस प्रशासन से जानकारी मांगे जाने पर उनका कथन होता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मांगे जाने पर उनका कथन होता है की तीन डॉक्टरों की टीम है अलग-अलग डॉक्टर एक साथ नहीं हो पा रहे हैं यह काफी गंभीर और सोचनीय विषय हो गया है किसी महिला की 45 दिनों पूर्व संदिग्ध व्यवस्था में लाश मिले,,और जिला एवं स्थानीय प्रशासन कुंभकरणीय नींद में सोए हुआ है कोई जवाब नहीं है ,,नवभारत टाइम्स 24 x7in ने इस मामले का बीड़ा उठाया और पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से लगातार जानकारी मांगी और इस मामले को लेकर तह तक गए,,तब स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी हरकत में आए और उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा,, अब रायगढ़ जिले वासियों को अगले अंक में यह बताया जाएगा यह आत्महत्या थी या हत्या,,?????

 इस आत्महत्या के पीछे वैसे वह कौन लोग थे जो आत्महत्या के लिए उत्साए थे आए थे या हत्या की थी तो उसके पीछे कौन थे जिन्होंने हत्या की थी,, चाहे जो भी हो नवभारत टाइम्स 24 x7in ने बीड़ा उठाया है इस मामले को लेकर परत दर परत पोल खुल जाएगी और मामले का खुलासा कर रायगढ़ जिले वासियों के समक्ष सार्वजनिक किया जाएगा इस हत्या या आत्महत्या के पीछे कौन थे वे लोग,,,

 आपको बता दें कि,,29 अप्रेल 2024 मे भेंड्रा बाईपास के झाड़ियों मे मिली एक महिला की संदिग्ध अवस्था मे घरघोड़ा पुलिस द्वारा लाश बरामद की गयी थीं, 45 दिनों से ऊपर हो गया किन्तु उस मृतिका की हत्या की गयी थीं या आत्महत्या आज तक इस संबंध मे कोई प्रकार का खुलासा पुलिस द्वारा क्यों नहीं किया जा रहा, यह संदेह के दायरे मे है यहाँ तक की उक्त संबंध मे लोगों के बीच भी चर्चाओ का दौर चलते रहता है,, नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख शैलेश शर्मा ने 

मृतिका के पीएम रिपोर्ट के संबंध मे 

बीएमओ डॉ पैंकरा से जानकारी मांगी गयी तो उन्होंने कहा की रिपोर्ट के बारे मे डॉ विकास शर्मा जानेंगे रिपोर्ट उनके पास है, इसके पश्चात हमने डॉ शर्मा से दूरभाष पर सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा हमारी तीन लोगो की टीम थीं जिसमे मै, डॉ पैकरा बीएमओ और डॉ पटेल थे। एक महीने से ऊपर गुजर जाने के बाद भी पीएम रिपोर्ट की सही जानकारी नहीं देने के पीछे का कारण, उक्त मृतिका का यह मामला सवालों के घेरे मे आ चुकी है…। अंत मे हमने डॉ पटेल से दूरभाष से सम्पर्क साधा तो उन्होंने कहा की आज डॉ लकड़ा मैडम को पीएम रिपोर्ट देंगे..

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment