नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर जोन में 7 और 12 जून को 10 यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी। नागपुर रेल मंडल के सालेकसा-दारेकसा रेलखंड के बीच अप और डाउन रेलवे समपार फाटक पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य चल रहा है।
इस गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान किसी भी ट्रेन का संचालन रेलवे ट्रैक पर नहीं होगा (Bilaspur Railway News)।
रेलवे प्रशासन ने इस अवधि के दौरान ट्रेनों के परिचालन में व्यवधान के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद (Bilaspur Railway News) जताया है।
रद्द होने वाली ट्रेनें:
=> 7 और 12 जून को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
=> गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल।
गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर।
=> इतवारी से छूटने वाली 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
=> 7 और 12 जून को डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
=> गोंदिया से छूटने वाली 08712 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल।
=> गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल।
=> इतवारी से छूटने वाली 08714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
=> बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल।
=> इतवारी से छूटने वाली 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240377
Total views : 8288769