खाद बीज की समस्या है तो टोल फ्री में करें काल, समस्या का होगा निदान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

उप संचालक कृषि ने बताया कि खरीफ वर्ष 2024 के लिए कृषि आदान सामग्री जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि, कल्चर एवं कृषि यंत्र इत्यादि की गुणवत्ता की निगरानी, भंडारण, वितरण एवं नमूना लेने के लिए प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और छापामार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, रैक पाइंट से मार्कफेड के भंडारण केंद्रों तक मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

कृषि विभाग ने बनाया नियंत्रण कक्ष

कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। मानसून की दस्तक के साथ ही खरीफ फसल की तैयारी में जुटे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए यह कदम उठाया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में विभागीय अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना

खरीफ वर्ष के लिए बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि एवं अन्य आदान सामग्री की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। किसान इस नियंत्रण कक्ष के लैंडलाइन नंबर 07752-470814 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5.30 तक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी

नियंत्रण कक्ष के लिए सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक को नोडल अधिकारी (9977106777) नियुक्त किया गया है। साथ ही, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पीएल उपाध्याय (7987333038), वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी वाईके श्रीवास्तव (9340437942), ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विजय धीरज (7587234863) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। अन्य अधिकारियों में उमेश कुमार कश्यप (7987159154), खेमराज शर्मा (9602256368) एवं भृत्य प्रकाश को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है।

खाद की खरीदी-बिक्री के लिए पास मशीन

सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों के पास मशीन के माध्यम से उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। पास मशीन में भौतिक सत्यापन (स्टॉक) और पास मशीन का मिलान करने के साथ ही, गुणवत्ता नियंत्रण और कीट नियंत्रण के लिए समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय दल और नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment