नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान
ग्राम कमकानार के मध्य जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्राप्त सामग्री के लिए दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना

बीजापुर 06 जून 2024- 25 मई 2024 को थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कमकानार के मध्य जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ जिसमें 02 अज्ञात महिला माओवादियों के शव तथा सिंगल शॉट 12 बोर बंदूक 01 नग, पिठ्टू बैग, 01 नग नक्सली वर्दी, जिलेटिन राड़, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी वायर, नक्सल साहित्य, विस्फोटक पदार्थ, जैसे हत्यार, बरामद किया गया। उक्त संबंध में कोई भी किसी प्रकार की जानकारी रखते हो तो न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी बीजापुर मुख्यालय में 24 जून 2024 को उपस्थित होकर लिखित या मौखिक जानकारी साक्ष्य दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।





Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217073
Total views : 8259074